राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर पंकज की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। शनिवार को परिजन शव लेकर कॉलेज पहुंचे और मुख्य गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और हादसे के जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। पंकज राजस्थान के तालफरा गांव का निवासी था और अपने पीछे छोटे-छोटे बच्चों का परिवार छोड़ गया है।
स्थिति को देखते हुए गोवर्धन, बरसाना, मगोर्रा और छाता थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। एसडीएम सुशील कुमार और सीओ अनिल कुमार ने परिजनों से वार्ता कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। बताया गया कि कॉलेज में मरम्मत कार्य ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से कराया जा रहा था।