Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 12 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कांशीराम कॉलोनी को नोटिस, सड़कों पर उतरे निवासी

नगर निगम मथुरा-वृन्दावन ने कॉलोनी के गिरासू और खतरनाक भवनों पर नोटिस चस्पा करते हुए 15 दिनों के भीतर खतरनाक हिस्से हटाने, मरम्मत कराने और स्थिति गंभीर होने पर भवन खाली करने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस के विरोध में कॉलोनी के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि मकानों की मरम्मत करा सकें।

स्थानीय महिलाओं अनीता मिश्रा और वंदना ने कहा कि महंगाई के दौर में परिवार का पालन-पोषण करना ही मुश्किल है, ऐसे में मरम्मत का खर्च उठाना संभव नहीं है।

प्रभावित परिवारों ने सरकार से मांग की है कि या तो इन सरकारी आवासों की मरम्मत कराई जाए या फिर रहने के लिए वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना है कि कार्रवाई हुई तो छोटे बच्चों के साथ सड़क पर रहने की नौबत आ जाएगी।

Previous News

साधु की भविष्यवाणी के फेर में उठा ले गए मासूम, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार; 3 दिन में बच्चे को सकुशल बचाया

Next News

मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, शव लेकर कॉलेज पहुंचे परिजन