मथुरा-वृंदावन में जलापूर्ति और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर गंगाजल आपूर्ति और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने 10 दिन के भीतर तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं
नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने जलकल विभाग के अधिकारियों से वार्ड 47 द्वारकापुरी और 54 प्रताप नगर में गंगाजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की बैठक में महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, मुख्य अभियंता संजय सिंह, सहायक अभियंता हेमंत गौतम सहित जलकल विभाग के सभी अवर अभियंता मौजूद रहे
नगर आयुक्त ने गंगाजल आपूर्ति की क्षमता का आकलन करने के लिए पांच सदस्यीय तकनीकी समिति गठित की है। समिति यह रिपोर्ट तैयार करेगी कि वर्तमान में क्लियर वाटर रिजर्वायर (CWR) से कितने लोगों को जलापूर्ति हो रही है और प्रस्तावित नई पाइपलाइन के माध्यम से कितनी अतिरिक्त आबादी को गंगाजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। समिति को 10 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं बैठक में भूतेश्वर अंडरपास में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की भी समीक्षा की गई
नगर आयुक्त ने कहा कि जलभराव के बाद पानी की निकासी में लगभग दो घंटे का समय लगता है इस समय को कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए साथ ही भूतेश्वर अंडरपास के समीप श्रीजी बाबा आश्रम के पास नाले की बाउंड्री निर्माण कराने के भी निर्देश दिए गए