Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 11 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
‘Say No To Plastic’ अभियान में नगर निगम के 100 सफाई कर्मियों को मिली स्टील बोतलें,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जेसीआई मथुरा कालिंदी द्वारा जेसी वीक के अंतर्गत ‘Say No To Plastic’ अभियान के तहत नगर निगम मथुरा-वृंदावन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज एवं लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अंकित बंसल ने सफाई कर्मियों को 100 स्टील पानी की बोतलें और स्टील फूड बॉक्स वितरित कर प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और लोगों को पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना था। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दैनिक जीवन में स्टील और पुनः उपयोग किए जा सकने वाले उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलाव पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दे सकते हैं।

जेसीआई मथुरा कालिंदी की अध्यक्ष चेतना बंसल ने बताया कि संस्था लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों के माध्यम से जनजागरूकता का कार्य कर रही है और भविष्य में भी प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में सचिव किरण माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष रूपाली गर्ग, निधि शर्मा, रश्मि शोरवाला, रजनी मालपानी, गुंजन, राधिका, नेहा सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समापन अवसर पर संस्था की ओर से नगर आयुक्त ओजस्वी राज एवं अंकित बंसल को पटका पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

Previous News

गंग नहर के स्केप में मिला 15 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

Next News

गंगाजल आपूर्ति में नगर आयुक्त ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, 10 दिन में मांगी रिपोर्ट