Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 11 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गंग नहर के स्केप में मिला 15 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में गंग नहर से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वीरबला के समीप नहर के स्केप में करीब 15 दिन पुराना शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना थाना सुरीर क्षेत्र के वीरबला गांव के पास गंग नहर पुल की है। शुक्रवार को एक राहगीर ने नहर के स्केप में पानी के बीच शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सोहन पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए मथुरा मोर्चरी भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि शव की शिनाख्त कर घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Previous News

यमुना पूजन के दौरान बड़ा हादसा, गहरे पानी में डूबा 23 वर्षीय युवक - रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Next News

‘Say No To Plastic’ अभियान में नगर निगम के 100 सफाई कर्मियों को मिली स्टील बोतलें,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश