Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 11 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना पूजन के दौरान बड़ा हादसा, गहरे पानी में डूबा 23 वर्षीय युवक - रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

धर्मनगरी वृंदावन के चामुंडा घाट पर यमुना पूजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूजा और स्नान करने आया 23 वर्षीय युवक अचानक गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना कोतवाली क्षेत्र के चामुंडा घाट स्थित हेलीपैड के समीप शुक्रवार दोपहर की है। गौरा नगर निवासी 23 वर्षीय सुमित, अपने छोटे भाई अमित के साथ यमुना किनारे पूजा-अर्चना और स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया या वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में लापता हो गया।

भाई अमित ने सुमित को डूबता देखा तो शोर मचा दिया। घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Previous News

चाकूबाजी के घायल युवक की अस्पताल से छुट्टी के बाद मौत, चार अज्ञात बदमाशों की तलाश में पुलिस

Next News

गंग नहर के स्केप में मिला 15 दिन पुराना अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी