Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 11 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चाकूबाजी के घायल युवक की अस्पताल से छुट्टी के बाद मौत, चार अज्ञात बदमाशों की तलाश में पुलिस

वृंदावन में चाकूबाजी की वारदात में घायल 18 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक पर चार अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना थाना जैंत क्षेत्र के राधा फ्लोरेंस रोड की है। गांव तेहरा निवासी रामू गुरुवार देर रात ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में चार अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल रामू को परिजन तत्काल वृंदावन के 100 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। लेकिन शुक्रवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अटल्ला चुंगी स्थित बृज हेल्थ केयर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बहन तारावती ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

थाना जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि चारों अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Previous News

RailOne ऐप से आसान हुई रेल यात्रा, एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं

Next News

यमुना पूजन के दौरान बड़ा हादसा, गहरे पानी में डूबा 23 वर्षीय युवक - रेस्क्यू ऑपरेशन जारी