मथुरा शहर के कृष्णापुरी चौराहा पर शुक्रवार को उमाशंकर फ्यूल्स पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन किया गया। लंबे समय से इस क्षेत्र में पेट्रोल पंप की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले वाहन चालकों को नजदीक ही शुद्ध पेट्रोल और डीजल की सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यामिनी रमन आचार्य सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी, सांसद चौधरी तेजवीर सिंह और उमाशंकर फ्यूल्स के संचालक संजय सिंह गोविल ने बताया कि कृष्णापुरी क्षेत्र में वर्षों से किसी पेट्रोल पंप की सुविधा नहीं थी। लोगों को ईंधन भरवाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। नए पंप के शुरू होने से आसपास के हजारों परिवारों, दैनिक यात्रियों और अन्य वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने भी नए पेट्रोल पंप के शुभारंभ का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समय की बचत के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण और शुद्ध ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।