Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 11 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मामूली बात पर शराबियों का हमला, युवक गंभीर घायल

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मामूली कहासुनी खूनी मारपीट में बदल गई। खेत पर शौच के लिए जा रहे एक युवक पर शराब के नशे में धुत दो युवकों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना थाना हाईवे क्षेत्र के जुनसुटी गांव की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम गांव निवासी प्रमोद अपने खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही दो युवक शराब के नशे में मिले और गाली-गलौज करने लगे।

जब प्रमोद ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। हमले में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

घायल प्रमोद ने गांव के दो नामजद लोगों के खिलाफ थाना हाईवे में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Previous News

J&K में NHM हड़ताल को मिला समर्थन: पूर्व विधायक शेख इश्फाक जब्बार ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

Next News

कृष्णापुरी में उमाशंकर फ्यूल्स का शुभारंभ, अब वाहन चालकों को मिलेगी शुद्ध पेट्रोल की सुविधा