Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 11 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
41वें विशाल माँ भगवती जागरण की तैयारियां शुरू, कोसीकलां में हुआ दुग्ध अभिषेक

कोसीकलां (मथुरा)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 41वें विशाल माँ भगवती जागरण की तैयारियों का शुभारंभ शुक्रवार को श्री रामनगर सेवा समिति द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और दुग्ध अभिषेक के साथ किया गया। कार्यक्रम माँ भगवती मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के बीच संपन्न हुआ।

पंडित राधाकृष्ण जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजन कराया। समिति के सदस्यों ने माँ भगवती का दुग्ध अभिषेक कर आगामी जागरण को भव्य, दिव्य एवं सफल बनाने की कामना की। मंदिर परिसर पूरे समय जय माता दी के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंजता रहा।

समिति अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कहा कि इस वर्ष 41वें विशाल माँ भगवती जागरण को पहले से अधिक भव्य स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नीतेश भारद्वाज, गिर्राज चौधरी, विवेक चौधरी, सौरभ जैन, दीपक, पिंटू नेता, निखिल दीक्षित, कपिल, ध्रुव सोनी, दीपक गर्ग, मौना चाचा, कल्पेश जैन सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Previous News

सेठवाड़ा व्यवसाई समिति का गठन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

Next News

मोदी के 25 साल पूरे होने पर यूपी में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी