Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 11 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मोदी के 25 साल पूरे होने पर यूपी में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प से करोड़ों लोगों को जोड़ना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान के लिए योगी सरकार ने अलग-अलग कार्यक्रमों की जिम्मेदारी मंत्रियों को सौंप दी है। पूरे प्रदेश में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सरकार के अनुसार अभियान के दौरान 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

17 सितंबर को ‘सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से अभियान की शुरुआत होगी, जिसकी जिम्मेदारी धर्मवीर प्रजापति को दी गई है। वहीं ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का दायित्व संदीप सिंह और ‘नमो सेवा–अनकही कहानियां’ का जिम्मा जयवीर सिंह संभालेंगे।

इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’, जसवंत सिंह सैनी को ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ए.के. शर्मा को ‘सेवा मेरा योगदान’ तथा असीम अरुण को ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ होगा।

Previous News

41वें विशाल माँ भगवती जागरण की तैयारियां शुरू, कोसीकलां में हुआ दुग्ध अभिषेक

Next News

मथुरा में खाद्य विभाग की छापेमारी, राजस्थान से आया मिलावटी पनीर जब्त