Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 11 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर अलौकिक दर्शन: योगी आदित्यनाथ द्वारा दान की गई पुंगुरु गायों पर बरसा गौमाता का दिव्य स्नेह

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर (4 सितंबर 2026) पर गोपाल की जन्मभूमि में एक अत्यंत दुर्लभ और अलौकिक घटना देखने को मिली है। यह अद्भुत घटना पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के ठाकुर श्री केशवदेव जी और गौमाता के प्रति अनन्य भक्ति भाव का जीवंत प्रकटीकरण मानी जा रही है।

कृष्ण जन्माष्टमी के विशिष्ट पर्व पर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने राष्ट्र और सनातन की मंगल कामना का संकल्प लेते हुए 11 गायों का दान किया था। दान की गई इन गायों में दो दुर्लभ पुंगुरु गायें भी शामिल थीं। महाराज जी ने इस अवसर पर शास्त्रोक्त विधि-विधान के अनुरूप चार गौवंश का पूजन कर मंगल कामना की थी।

पूजन और दान के तुरंत बाद गोपाल की एक दिव्य गौमाता ने दोनों पुंगुरु गायों को अपनी ही संतान मान लिया। उस गौमाता ने तत्क्षण अपने स्वयं के बछड़े के साथ-साथ इन दोनों पुंगुरु गायों को भी अत्यधिक प्रेमपूर्वक दुग्धपान कराना शुरू कर दिया।

इस असामान्य एवं दिव्य घटना के संबंध में जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि सामान्यतः ऐसे दृश्य देखना अत्यंत दुर्लभ होता है। उन्होंने कहा कि यह अलौकिक घटना पूज्य योगी जी के ठाकुर श्री केशवदेव जी एवं गौमाता के प्रति अगाध श्रद्धा और भाव का ही प्रत्यक्ष प्रकटीकरण है।

Previous News

मरम्मत कार्य के दौरान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छजली गिरी, दो मजदूर गंभीर घायल

Next News

सेठवाड़ा व्यवसाई समिति का गठन, पदाधिकारियों ने ली शपथ