उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में थाना कोतवाली पुलिस टीम को अनैतिक देह व्यापार के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिनांक 9 सितंबर 2026 को समय करीब रात 21.10 बजे केआर डिग्री कॉलेज, थाना कोतवाली क्षेत्र से की गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गिरधारी (उम्र लगभग 23 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बसई, थाना मगोर्रा (हाल निवासी बसन्त विहार कालोनी, गिरधरपुर रोड, थाना कोतवाली, मथुरा) और शिवम (उम्र लगभग 19 वर्ष) पुत्र बंटी निवासी कासमपुर खटेला, थाना बल्देव (हाल निवासी गाँव महोली, थाना हाईवे, मथुरा) के रूप में हुई है।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 619/26 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 6, 7, 8 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)V के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, वरिष्ठ उप-निरीक्षक सुनील कुमार जोशी, कांस्टेबल 676 हरिओम तथा रिक्रूट आरक्षी 444 विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।