Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
टूटे बिजली के पोल में उतरे करंट से दो बेजुबान श्वानों की मौत, लोगों में आक्रोश

वृंदावन: वार्ड संख्या-34 स्थित गौरा नगर कॉलोनी में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कॉलोनी के मुख्य तिराहे पर पिछले करीब पांच महीनों से टूटे पड़े बिजली के पोल में करंट उतरने से दो बेसहारा श्वानों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।

स्थानीय निवासी प्रेम सिंह और अशोक का आरोप है कि इस टूटे पोल में पहले भी कई बार करंट उतर चुका है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार लिखित और मौखिक रूप से की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी पोल में करंट आने से एक गाय की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ माह पूर्व क्षेत्र के एक अन्य विद्युत पैनल में करंट उतरने से एक गर्भवती गाय की भी जान चली गई थी।

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से टूटे पोल को तत्काल बदलने, पूरे क्षेत्र की विद्युत लाइन की जांच कराने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Previous News

फर्जी बैनामा कर प्लॉट हड़पने के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

Next News

मथुरा: अनैतिक देह व्यापार मामले में पुलिस की कार्रवाई, केआर डिग्री कॉलेज के पास से 2 अभियुक्त गिरफ्तार