मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 हज़ार 40 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए हैं।
वीओ: थाना मांट पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड स्थित जनकपुर अंडरपास से करीब 30 मीटर आगे, भीम गांव की ओर छापेमारी की। यहां चार लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।
पुलिस ने मौके से योगेश, छोटू, गंगा प्रसाद और संदीप कुमार, सभी निवासी शिवनगर चौकड़ा, थाना मांट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से ₹10,040 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
समापन: इस मामले में थाना मांट पर मु.अ.सं. 213/2026 के तहत धारा 13 जी एक्ट (जुआ अधिनियम) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।