Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बरसाना में राधाष्टमी की तैयारियां तेज, 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

मथुरा: ब्रजभूमि के बरसाना में 18 और 19 सितंबर को आयोजित होने वाले राधाष्टमी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार करीब 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था का विशेष खाका तैयार किया गया है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मेले के पूरे क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जबकि बरसाना के संकरे मार्गों को देखते हुए 38 होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। यहां से श्रद्धालुओं को चरणबद्ध तरीके से श्रीजी मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए श्रीजी गेट, पीली कोठी और लाड़ो गेट से प्रवेश तथा जयपुर मंदिर मार्ग से निकास की व्यवस्था रहेगी। भीड़ को एकल दिशा में संचालित किया जाएगा, जिससे दर्शन व्यवस्था सुगम बनी रहे।

सुरक्षा के लिए करीब 2500 सिविल पुलिसकर्मियों की तैनाती प्रस्तावित है। इसके अलावा 5 गुंडा दमन दल, एंटी रोमियो टीम तथा थर्ड जेंडर श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था भी रहेगी। मेले में 155 सीसीटीवी कैमरे, केंद्रीय कंट्रोल रूम, पीए सिस्टम, तीन खोया-पाया केंद्र, शू स्टैंड, 10 स्थानों पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि सभी विभागों के समन्वय से राधाष्टमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम दर्शन कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

Previous News

सपा नेत्री नाशी खान का जन्मदिन समर्थकों ने धूमधाम से मनाया

Next News

फर्जी बैनामा कर प्लॉट हड़पने के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार