कासगंज: पटियाली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व सपा विधायक नजीबा खान जीनत की पुत्री एवं सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में केक काटकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गंजडुंडवारा, सिढपुरा, पटियाली, दरियावगंज, भरगैन तथा गंगा पार तराई क्षेत्र के अनेक गांवों में समर्थकों ने अलग-अलग स्थानों पर जन्मदिन समारोह आयोजित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
कस्बा सहावर स्थित नाशी खान के आवास पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं सोशल मीडिया और विभिन्न आयोजनों के माध्यम से भी समर्थकों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
गंजडुंडवारा सब्जी मंडी में मोहम्मद रफीक उर्फ पप्पी, बहरोजपुर छितारा में प्रधान अलीमुद्दीन, धर्मपुर में भाई सिंह कश्यप, दरियावगंज में विजय सिंह यादव तथा कादरगंज में अफजल हुसैन के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर स्थानीय सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।