Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन ब्रेकिंग: टेंट गोदाम में भीषण आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर

वृंदावन (मथुरा): थाना जैंत क्षेत्र में प्रियकांत जू मंदिर के सामने कृष्णा फनलैंड के समीप बने एक टेंट गोदाम में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई फीट ऊंची लपटें व धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 से 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। गोदाम में टेंट, कपड़ा और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया, जबकि दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Previous News

शेरगढ़ पुलिस ने चोरी का सामान और अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Next News

सपा नेत्री नाशी खान का जन्मदिन समर्थकों ने धूमधाम से मनाया