मथुरा: थाना शेरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी किए गए केबिल और कॉपर तार सहित अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार 9 सितंबर को शाम 5:35 बजे लाहलोरी माता मंदिर वाली पुलिया के पास से मुबारक (19 वर्ष) पुत्र स्व. अब्दुल रहमान, निवासी अस्थायी झुग्गी-झोपड़ी, छटीकरा थाना जैत को गिरफ्तार किया गया। उसके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से चोरी किया गया समरसेबल केबिल, कॉपर तार और अन्य औजार बरामद हुए।
बरामद सामान
-
लगभग 21 मीटर समरसेबल केबिल (कॉपर वायर)
-
2 कॉपर तार (नीला व पीला)
-
1 पेचकस
-
1 आरी का ब्लेड
-
1 अवैध चाकू
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना शेरगढ़ में मु.अ.सं. 246/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा आरोपी पर पूर्व से चोरी के मामले में भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।