Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
VHP Foundation Day: राया में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस, हिंदू एकजुटता पर दिया गया जोर

कस्बा राया स्थित गणेश बाग मंदिर में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का 62वां स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर जय रामदास महाराज और गोविंद गिरी महाराज द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री विनय गर्ग ने उपस्थित लोगों को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुंबई के संदीपनी आश्रम में हुई थी। इस संगठन की स्थापना स्वामी चिन्मयानंद, गोलवलकर गुरु जी, संत समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहयोग से की गई थी।

समारोह के दौरान बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक देवेंद्र जी ने हिंदू एकता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।

इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर जय रामदास महाराज, गोविंद गिरी महाराज, हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र रावत, बजरंग दल जिला सहसंयोजक लाला भैया, विहिप नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला मंत्री आकाश भट्ट, प्रखंड अध्यक्ष धीरज चौधरी, आकाश गोयल, प्रमोद कुमार, देवेंद्र चौधरी, राकेश बंसल, रामकुमार उपाध्याय, चंद्रशेखर चौधरी, मोहित उपाध्याय, टीकाराम और दलवीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous News

मथुरा: अधिवक्ताओं ने दिव्यांग बच्चों को बांटी ड्रेस और खाद्य सामग्री, उपहार पाकर खिले मासूमों के चेहरे

Next News

मथुरा में भव्य रूप से मनेगा अग्रसेन जयंती महोत्सव: 12 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा, जानिए पूरा कार्यक्रम