Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 10 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से फर्नीचर कारीगर की मौत, परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था मोहम्मद शनि

मथुरा के राया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं।

फर्नीचर का काम करके घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के अनुसार, मोहम्मद शनि अपनी रोजाना की ड्यूटी खत्म करके अपने गांव बिचपुरी लौट रहा था।

वह जैसे ही पीके कॉलेज के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहम्मद शनि ही परिवार में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था, जो मेहनत-मजदूरी करके अपने छोटे-छोटे बच्चों और पूरे परिवार का पेट पालता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारकर भागने वाले चालक की तलाश में जुट गई है।

Previous News

वृंदावन: निर्माणाधीन इमारत में मिला ठेकेदार का लहूलुहान शव, सिर पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Next News

बरसाना में अवैध वसूली को लेकर हंगामा: श्रद्धालुओं की बस का शीशा तोड़ा, सुरक्षा दावों पर उठे सवाल