Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 09 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस का एक्शन: भैंस-पड़िया चोरी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। थाना राया पुलिस ने पशु चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित माल के साथ अवैध असलहा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार पहला मामला 19 अगस्त का है, जब गांव कूम्हा निवासी केहरी सिंह ने अपनी घेर से एक भैंस और एक पड़िया चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं दूसरा मामला 8 सितंबर को सामने आया, जिसमें नयावांस निवासी विजेंद्र चतुर्वेदी ने घर के बाहर से एक भैंस और दो पड़िया चोरी होने की शिकायत दी।

मामले की जांच और गश्त के दौरान पुलिस ने गोपाल, नेत्रपाल, शांति स्वरूप, जीतू और परशुराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि बरामद अवैध हथियारों के संबंध में भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

जन्मभूमि से कर्मभूमि तक गूंजेगा युवा शक्ति का संकल्प

Next News

राया पुलिस की कार्रवाई: चोरी की पल्सर बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार