Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 09 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया पुलिस की कार्रवाई: चोरी की पल्सर बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। थाना राया पुलिस ने गश्त एवं चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की पल्सर बाइक (UP 86 AF 7880) बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 को हाथरस के सहपऊ थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र ने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी रुस्तम सिंह उर्फ सत्यम (48 वर्ष) निवासी नगला अकोश, थाना बलदेव का नाम प्रकाश में आया।

इसके बाद 8 सितंबर की रात 8:15 बजे राया कट से ककरेटिया जाने वाले बंबा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 205/2026 में धारा 303(2) एवं 317(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं।

Previous News

मथुरा पुलिस का एक्शन: भैंस-पड़िया चोरी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

Next News

संदिग्ध मांस लदे वाहन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन