Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 04 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
इस्कॉन मंदिर के सामने बिजली के पोल में भीषण आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, वीडियो देखें?

वृंदावन के व्यस्ततम इस्कॉन मंदिर क्षेत्र में जन्माष्टमी की तैयारियों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के सामने वन महाराज मार्केट स्थित एक विद्युत पोल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।

घटना वृंदावन के इस्कॉन मंदिर के ठीक सामने वन महाराज मार्केट की है, जहां अचानक एक बिजली के पोल से चिंगारियां उठीं और कुछ ही क्षणों में पोल आग की लपटों में घिर गया। उस समय मंदिर मार्ग पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद थे, जिससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग और विद्युत विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की वजह से कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Previous News

दिव्यांग रागिनी की मदद को आगे आई योगी सरकार इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

Next News

आगरा कैंट मारपीट कांड में बड़ा एक्शन: कोर्ट के आदेश पर डीएसएस समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज होगा