Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 04 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिव्यांग रागिनी की मदद को आगे आई योगी सरकार इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

बलिया की सात साल की दिव्यांग बच्ची रागिनी की दर्दभरी कहानी का बड़ा असर हुआ है। एक पैर से स्कूल जाने को मजबूर रागिनी की गुहार अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गई है। योगी सरकार ने उसके इलाज का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है, जबकि जिला प्रशासन ने रागिनी को ट्राइसाइकिल भी सौंप दी है।

बलिया जिले की रहने वाली सात वर्षीय रागिनी एक सड़क हादसे के बाद एक पैर से दिव्यांग हो गई थी। हालात ऐसे थे कि वह रोज़ाना एक पैर के सहारे उछलते हुए स्कूल जाने को मजबूर थी। उसकी यह मार्मिक कहानी सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रागिनी के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इसके साथ ही बेहतर चिकित्सा और पुनर्वास की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बलिया के जिलाधिकारी ने स्वयं रागिनी से मुलाकात कर उसे ट्राइसाइकिल भेंट की। साथ ही अधिकारियों को उसके परिवार की हर संभव सहायता और पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।

अब रागिनी के चेहरे पर नई उम्मीद है। जिस बच्ची का स्कूल पहुंचना हर दिन एक संघर्ष था, उसके बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी अब सरकार ने अपने हाथों में ले ली है।

Previous News

जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में हुआ दिव्य पंचामृत अभिषेक, भक्तों ने किए ठाकुरजी के दर्शन

Next News

इस्कॉन मंदिर के सामने बिजली के पोल में भीषण आग, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी, वीडियो देखें?