Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 03 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति की पहल रंग लाई: परिवार परामर्श केंद्र ने टूटते दो परिवारों को फिर मिलाया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र ने अलगाव की कगार पर पहुंचे दो परिवारों को फिर से एक कर दिया।

बुधवार को महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में दो अलग-अलग पति-पत्नी के मामलों की काउंसलिंग की गई। लंबे समय से आपसी मनमुटाव और घरेलू विवाद के चलते दोनों दंपति तलाक की ओर बढ़ रहे थे। मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी तथा परिवार के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित कर विवाद के कारणों को दूर करने का प्रयास किया।

काउंसलिंग के दौरान पुलिस टीम की समझाइश और सकारात्मक पहल का असर हुआ। दोनों दंपतियों ने अपने गिले-शिकवे भुलाकर आपसी सहमति से दोबारा साथ रहने और वैवाहिक जीवन को नई शुरुआत देने का निर्णय लिया।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य टूटते रिश्तों को संवाद और समझदारी के माध्यम से बचाना है, ताकि परिवारों में सौहार्द बना रहे।

Previous News

CM योगी के दौरे से पहले देर रात प्रशासनिक ब्रीफिंग, डीएम–एसएसपी ने ड्यूटी अधिकारियों को दिए निर्देश

Next News

मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले देर रात होलीगेट का निरीक्षण, डीएम–एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था