Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 03 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले देर रात होलीगेट का निरीक्षण, डीएम–एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव और गुरुवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन से पहले बुधवार देर रात जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने थाना कोतवाली क्षेत्र के होलीगेट का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन्माष्टमी पर उमड़ने वाली भारी भीड़ और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ लागू की जाए।

डीएम और एसएसपी ने वीआईपी रूट, आपातकालीन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की जिम्मेदारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाजनक दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Previous News

मिशन शक्ति की पहल रंग लाई: परिवार परामर्श केंद्र ने टूटते दो परिवारों को फिर मिलाया

Next News

राधारमण मंदिर में 4 सितंबर को भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, पंचामृत अभिषेक और दुर्लभ दर्शनों का मिलेगा सौभाग्य