Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 03 Sep 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
CM योगी के दौरे से पहले देर रात प्रशासनिक ब्रीफिंग, डीएम–एसएसपी ने ड्यूटी अधिकारियों को दिए निर्देश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व और गुरुवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे के दृष्टिगत बुधवार देर रात वृन्दावन स्थित गीता शोध संस्थान के स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जन्माष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, वीआईपी रूट और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी बिंदुओं पर पूरी सतर्कता बरती जाए। सभी अधिकारी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहकर आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और जन्माष्टमी महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे से पहले देर रात प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह अलर्ट दिखाई दी। डीएम और एसएसपी ने संयुक्त ब्रीफिंग कर ड्यूटी मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए

 
Previous News

CM योगी के दौरे से पहले वृंदावन हेलीपैड का DM, SSP निरीक्षण

Next News

मिशन शक्ति की पहल रंग लाई: परिवार परामर्श केंद्र ने टूटते दो परिवारों को फिर मिलाया