Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 27 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
कृष्णा नगर में 29 अगस्त को 33/11 केवी उपकेंद्र के रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मथुरा: दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) ने कृष्णा नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। सहायक अभियंता कार्यालय के अनुसार 33/11 केवी कृष्णा नगर विद्युत उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव कार्य कराया जाएगा, जिसके चलते 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग ने बताया कि इस अवधि में कृष्णा नगर उपकेंद्र से जुड़े समस्त फीडर और संपूर्ण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। यह सूचना जनहित में जारी की गई है।

 
Previous News

वृंदावन में नेपाल जल त्रासदी पीड़ितों की सुरक्षा के लिए 21 ब्राह्मणों का अखंड महामृत्युंजय जाप शुरू

Next News

सुरीर में अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मद, धार्मिक नारों से गूंजा इलाका