Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 24 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मांट पुलिस को बड़ी सफलता: 18 बोतल हरियाणा शराब, ₹8.99 लाख नकद और सफारी गाड़ी बरामद

मथुरा (मांट): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हरियाणा मार्का की 18 बोतल अंग्रेजी शराब, ₹8 लाख 99 हजार नकद और एक सफेद रंग की सफारी गाड़ी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, थाना मांट की टीम यमुना एक्सप्रेसवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद सफारी गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से गैर प्रांत की शराब और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय कुमार (45 वर्ष) पुत्र दयानंद सिंह और अभिषेक उर्फ पवन चौहान (28 वर्ष) पुत्र शिव प्रताप सिंह, दोनों निवासी जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने शराब, नकदी और वाहन को कब्जे में लेकर दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद नकदी और शराब के स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है कि कहीं इसका संबंध किसी तस्करी या अन्य अवैध गतिविधि से तो नहीं है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी उमेश कुमार, टोल चौकी प्रभारी भुवनेश दीक्षित, अनिल कुमार, रोहित कुमार, नवीन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Previous News

गाजियाबाद में जलभराव बना जानलेवा: दिल्ली-सहारनपुर रोड पर पलटा सवारियों से भरा ऑटो, कई घायल

Next News

पांच जुआरी गिरफ्तार, ₹17,880 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद