Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 24 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बेटे की चाह में दूसरी शादी… 18 महीने बाद पहली पत्नी संग मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या

मेरठ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पांच बेटियों के पिता मोहम्मद सादिक ने बेटे की चाह में दूसरी शादी की, लेकिन बेटे के जन्म के महज 18 महीने बाद अपनी पहली पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर दूसरी पत्नी शीबा की हत्या कर दी।

जांच के अनुसार, सादिक की पहली पत्नी आसिया से पांच बेटियां थीं। बेटे की चाह में उसने शीबा से दूसरी शादी की, जिससे उसे एक बेटा हुआ। पुलिस का कहना है कि बाद में परिवार में बेटे को लेकर विवाद बढ़ गया और पहली पत्नी कथित तौर पर बच्चे को अपने पास रखना चाहती थी, जिससे दोनों महिलाओं के बीच तनाव पैदा हो गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शीबा को घूमने के बहाने कार में बैठाया। रास्ते में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर ईंट से वार कर शव को सरधना क्षेत्र के गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। इस मामले में पहली पत्नी आसिया, सास वसीला और देवर शादाब को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सादिक और उसका एक अन्य भाई फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Previous News

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास पिस्टल, मैगजीन और संदिग्ध IED बरामद - 3 गिरफ्तार

Next News

महानगर कांग्रेस की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कुणाल चौधरी, बांके बिहारी कॉरिडोर और महंगाई पर BJP को घेरा