Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 24 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महानगर कांग्रेस की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कुणाल चौधरी, बांके बिहारी कॉरिडोर और महंगाई पर BJP को घेरा

मथुरा: कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को मथुरा के एक स्थानीय होटल में महानगर कांग्रेस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी कुणाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का मंत्र देते हुए मथुरा की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। उन्होंने मथुरा की यातायात व्यवस्था, यमुना प्रदूषण, जलभराव और शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

बांके बिहारी कॉरिडोर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर ब्रज की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नुकसान नहीं होने देगी। उनका आरोप था कि भाजपा ब्रज की परंपराओं और मूल स्वरूप को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, जिसका कांग्रेस विरोध करेगी।

कुणाल चौधरी ने बढ़ती चीनी की कीमतों को लेकर भी केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुछ चुनिंदा व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए चीनी की कालाबाजारी को बढ़ावा दे रही है, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है।

वहीं, छाता चीनी मिल आंदोलन में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर कुणाल चौधरी स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए और उन्होंने गोलमोल प्रतिक्रिया दी।

बैठक में कांग्रेस के महानगर एवं जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Previous News

बेटे की चाह में दूसरी शादी… 18 महीने बाद पहली पत्नी संग मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या

Next News

मथुरा के 33 राजकीय विद्यालयों में छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों से 1 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित