Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, एयरपोर्ट के पास डंपर ने बाइक सवारों को कुचला - दो की मौत

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में भदासना एयरपोर्ट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक पर सवार तीन युवक हादसे की चपेट में आ गए। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से एक्सपोर्ट फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। भदासना हवाई अड्डे के मोड़ के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक की चपेट में आने के बाद सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू से लदे डंपर ने उन्हें कुचल दिया।

हादसा इतना भीषण था कि खेमपाल और सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की खबर गांव पहुंचते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया

Previous News

वृंदावन में स्वच्छता संवाद अधिवेशन, ई-रिक्शा और टेंपो चालकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Next News

स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान हुए ठाकुर केशव देव महाराज