Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान हुए ठाकुर केशव देव महाराज

हरियाली अमावस्या के अवसर पर समूचा ब्रजमंडल हरियाली और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला देखने को मिला। इसी क्रम में बुधवार देर शाम श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप मलपुरा स्थित प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर में ठाकुर केशव देव महाराज को भव्य स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान कराया गया।

इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण को हरी-भरी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया, वहीं रंग-बिरंगे फूलों से सजा फूल बंगला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। ठाकुर केशव देव महाराज की इस अलौकिक छटा के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण के मधुर भजनों और भक्ति संगीत पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते नजर आए।

मंदिर के पदाधिकारियों ने बताया कि गोस्वामी समाज द्वारा ठाकुर केशव देव महाराज का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को हरे वस्त्र धारण कराए गए और विधि-विधान के साथ स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान कराया गया। हरियाली अमावस्या पर मंदिर में हुए इस भव्य आयोजन ने पूरे वातावरण को भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भर दिया।

Previous News

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, एयरपोर्ट के पास डंपर ने बाइक सवारों को कुचला - दो की मौत

Next News

वृंदावन में देर रात अश्लीलता का आरोप, रुक्मिणी विहार गोलचक्कर पर युवकों का हंगामा; वीडियो वायरल