Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में स्वच्छता संवाद अधिवेशन, ई-रिक्शा और टेंपो चालकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

“हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” संकल्प के तहत नगर निगम में नवीन मंडी स्थित दारुक पार्किंग के पास ई-रिक्शा चालकों के साथ जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम में ई-रिक्शा चालकों को स्वच्छता और यातायात व्यवस्था का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने ई-रिक्शा में पोर्टेबल डस्टबिन रखने, यात्रियों को सड़क पर कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित करने तथा निर्धारित रूट और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। ई-रिक्शाओं पर “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” संदेश की पट्टिकाएं भी लगाई गईं कार्यक्रम में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सहित प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगे से सजे ई-रिक्शाओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के दौरान स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया

Previous News

हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे DM सीपी सिंह, ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश से गूंजा मथुरा

Next News

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा, एयरपोर्ट के पास डंपर ने बाइक सवारों को कुचला - दो की मौत