Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 13 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे DM सीपी सिंह, ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश से गूंजा मथुरा

मथुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मथुरा में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह (सीपी सिंह) स्वयं हाथों में तिरंगा लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि 15 अगस्त के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करने के साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारी, कर्मचारी और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ अभियान में शामिल हुए। तिरंगों से सजा माहौल लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करता नजर आया।

इस दौरान सभी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

Previous News

एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ का जलवा, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ को पछाड़ा

Next News

वृंदावन में स्वच्छता संवाद अधिवेशन, ई-रिक्शा और टेंपो चालकों ने निकाली तिरंगा यात्रा