Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आधी रात चला प्रशासन का डंडा! अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5.85 लाख का जुर्माना

औरैया में जिलाधिकारी के निर्देश पर देर रात अवैध खनन के खिलाफ बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। औरैया-जालौन रोड समेत कई स्थानों पर रात 12:30 बजे से 2 बजे तक सघन कार्रवाई की गई।

अभियान की कमान एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा और सीओ अशोक कुमार सिंह ने संभाली। पुलिस बल और एआरटीओ टीम के साथ संयुक्त रूप से 153 वाहनों की गहन जांच की गई, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं।

कार्रवाई के दौरान विभिन्न मामलों में कुल ₹5,85,500 का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि अवैध खनन और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

 
Previous News

धौलपुर जिला अस्पताल में आगजनी की मॉक ड्रिल, मिनटों में रेस्क्यू कर बचाए “मरीज”

Next News

छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत—दो बाल-बाल बचे