Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
धौलपुर जिला अस्पताल में आगजनी की मॉक ड्रिल, मिनटों में रेस्क्यू कर बचाए “मरीज”

धौलपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आगजनी की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और पुलिस अधीक्षक की निगरानी में फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस और पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

ड्रिल के दौरान आग लगने की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई और तेजी से आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती “मरीजों” को सुरक्षित बाहर निकालने और गंभीर मरीजों को ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी दोहराई गई।

अधिकारियों ने इस दौरान विभागों के बीच बेहतर समन्वय और संसाधनों के सही उपयोग पर जोर दिया, ताकि किसी भी वास्तविक आपदा के समय तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस मौके पर पीएमओ डॉ. समरवीर सिंह सहित प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Previous News

नकली गुटखा फैक्ट्री पर बड़ा छापा! मशीनें-वाहन जब्त, मजदूर मौके से फरार

Next News

आधी रात चला प्रशासन का डंडा! अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5.85 लाख का जुर्माना