Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत—दो बाल-बाल बचे

छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मऊसानिया से नौगांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवारों को एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना से गुस्साए लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और समझाइश के बाद जाम खुलवाया।

पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

आधी रात चला प्रशासन का डंडा! अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5.85 लाख का जुर्माना

Next News

हाथरस में गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग तेज, हस्ताक्षर व मिस कॉल अभियान शुरू