Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रतिभा दर्पण ने किशोर कुमार का जन्मदिन मनाकर उनके गीतों से सजाई संगीत संध्या

मथुरा। बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिभा दर्पण संस्था द्वारा 11 अगस्त को मथुरा के एक होटल में विशेष संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मथुरा के प्रख्यात गजल गायक गोपाल अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक मुकुंद बल्लभ शर्मा, मधु तोमर, रवि प्रकाश भारद्वाज और राहुल खंडेलवाल सहित अन्य अतिथियों ने भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद मथुरा के दिग्गज और नवोदित कलाकारों ने किशोर कुमार के लोकप्रिय नगमे प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि दी। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से किशोर कुमार की यादों को जीवंत कर दिया और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में आगरा से आए सेक्सोफोन वादक विनय शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। किशोर कुमार के सदाबहार गीतों पर कलाकारों की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

Previous News

नागपुर में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत, बर्थडे पार्टी में जाते समय हादसा

Next News

भतीजे ने सगी चाची पर ब्लेड से हमला करने का लगाया आरोप, युवक की हालत गंभीर