Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नागपुर में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत, बर्थडे पार्टी में जाते समय हादसा

महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कलमना थाना क्षेत्र के भरतवाड़ा चौक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि कार में तीन युवक सवार थे और वे अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे भरतवाड़ा चौक के पास पहुंचते ही कार चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और बेकाबू कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में भौमिक लारोकर और सागर मेलवानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक मिहिर बेहर को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गए हैं।

कलमना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण हुआ।

Previous News

औरैया में 25 हजार के इनामी गोकशी आरोपी का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Next News

प्रतिभा दर्पण ने किशोर कुमार का जन्मदिन मनाकर उनके गीतों से सजाई संगीत संध्या