Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अज्ञात वाहन की चपेट में आए साधु की उपचार के दौरान मौत, 25 साल पहले त्याग दिया था गृहस्थ जीवन

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए 55 वर्षीय साधु की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने गंभीर हालत में साधु को गोवर्धन के सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे मथुरा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान साधु ने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को मृतक के परिजन मथुरा जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक की बहन ने बताया कि 55 वर्षीय राजेश पुत्र हर प्रसाद, निवासी हाथरस, करीब 25 साल पहले महंत बन गया था। इसके बाद उसने गृहस्थ जीवन त्याग दिया और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में ही रहने लगा।

परिजनों के अनुसार, घर छोड़ने से पहले राजेश ने अपनी पत्नी और बच्चों को भी त्याग दिया था। लंबे समय बाद जब पत्नी और बच्चे उससे मिलने पहुंचे तो उसने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह गोवर्धन में अकेले ही रहकर साधु जीवन व्यतीत कर रहा था।

सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Previous News

पिस्तौल छीनकर दरोगा पर फायरिंग करने वाला 118 मुकदमों का बदमाश एनकाउंटर में घायल

Next News

जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, अखिलेश यादव ने कसा तंज