Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, अखिलेश यादव ने कसा तंज

ग्रेटर नोएडा। तेज बारिश के बाद जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग और टर्मिनल को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एयरपोर्ट की जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने जलभराव का वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया कि “अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी?” साथ ही उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।

वायरल वीडियो में एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में पानी जमा दिखाई दे रहा है और कर्मचारी पानी निकालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इस घटना ने नए एयरपोर्ट की ड्रेनेज व्यवस्था और बारिश के दौरान तैयारियों को लेकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है।

हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार अत्यधिक बारिश के कारण कुछ समय के लिए पानी जमा हुआ था, जिसे करीब 30 मिनट में साफ कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कराया गया और एयरपोर्ट संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा। प्रबंधन ने मामले की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही है।

Previous News

अज्ञात वाहन की चपेट में आए साधु की उपचार के दौरान मौत, 25 साल पहले त्याग दिया था गृहस्थ जीवन

Next News

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका