Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
'छात्रों की आवाज सुनें, बल प्रयोग समाधान नहीं...', रांची प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

रांची। झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों से फोन पर बातचीत की और उनकी मांगों को लेकर झारखंड सरकार से बात करने का भरोसा दिया।

छात्र लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसे आरोपों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि विवादित परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। आंदोलन अब लगातार तेज होता जा रहा है।

राहुल गांधी से बातचीत के दौरान छात्रों ने अपनी समस्याएं और मांगें उनके सामने रखीं। राहुल गांधी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी आवाज को आगे उठाएंगे और झारखंड सरकार से इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे खुले होने की बात कह चुके हैं।

वहीं रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और विधानसभा के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

JPSC-JSSC विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन अब राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया है। राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद छात्रों की मांगों पर सरकार की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

 
 
Previous News

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान सभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 8 प्रमुख मांगें उठाईं

Next News

मथुरा-वृंदावन में जाम की समस्या को लेकर करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन, यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग