Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज एक ही दिन, वृंदावन पुलिस ने भीड़ नियंत्रण को लेकर की बैठक

वृंदावन। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज का पर्व एक ही दिन पड़ने के कारण वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।

सोमवार को वृंदावन कोतवाली परिसर में सीओ सदर वरुण मिश्रा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों, पार्किंग ठेकेदारों, स्थानीय पार्षदों, नाविकों और गोताखोरों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान सीओ सदर वरुण मिश्रा ने कहा कि दोनों पर्व एक ही दिन होने के चलते श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी संबंधित लोगों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी मांगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले वर्ष पर्व के दौरान सामने आई व्यवस्थागत कमियों को चिन्हित कर समय रहते दूर करना रहा। पुलिस-प्रशासन ने पार्किंग, यातायात, घाटों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों को भरोसा दिलाया कि प्राप्त सुझावों के आधार पर इस बार सुरक्षा, पार्किंग और घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।

पुलिस-प्रशासन का प्रयास है कि हरियाली तीज और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृंदावन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम माहौल मिले तथा भीड़ के चलते यातायात और अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित न हों।

 
 
Previous News

ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Next News

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस निकालेगी भव्य प्रभात फेरी, होली गेट से शुरू होगी यात्रा