Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले शातिर को थाना कोतवाली पुलिस ने दबोचा

मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ENI कंपनी के इंजन ऑयल के 8 डिब्बे, एक कार का सेल्फ और 800 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 की रात करीब 11:50 बजे आरोपी दिनेश पुत्र बीधा, निवासी नौगांव, थाना छाता, मथुरा को अलवर-बाजना रेलवे पुल के पास हाईवे किनारे से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 566/2026, धारा 305/331(4) BNS के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिनेश के खिलाफ मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट समेत कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना कोतवाली, छाता, हाईवे और फरह से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Previous News

फ्लैट आवंटन और एडवांस राशि के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गेस्ट हाउस संचालक समेत कई पर केस

Next News

जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो’ रैली पर बवाल, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन - कार्यकर्ता धरने पर बैठे