Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
फ्लैट आवंटन और एडवांस राशि के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, गेस्ट हाउस संचालक समेत कई पर केस

मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार फेज-1 में फ्लैट आवंटन और एडवांस बुकिंग राशि को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसकी महिला पार्टनर पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसका सिर फट गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अनुराग शर्मा और उनकी महिला पार्टनर का गेस्ट हाउस संचालक राजन चौधरी से फ्लैट आवंटन को लेकर समझौता हुआ था। आरोप है कि तय समझौते के बावजूद फ्लैट नहीं मिलने और एडवांस जमा राशि वापस न मिलने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

बताया गया कि इसी विवाद को लेकर मामला बढ़ गया और आरोप है कि राजन चौधरी ने रामबाबू समेत करीब 6 अज्ञात पुरुषों और 2 अज्ञात महिलाओं के साथ मिलकर अनुराग शर्मा और उनकी महिला पार्टनर के साथ मारपीट कर दी। हमले में अनुराग के सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद पीड़ित ने वृंदावन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पड़ताल की जा रही है। वहीं फ्लैट आवंटन और एडवांस राशि से जुड़े विवाद को लेकर भी पुलिस दस्तावेजों एवं दोनों पक्षों के बयानों की जांच कर रही है।

Previous News

यमुना के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट, नौका संचालन बंद; घाटों पर कराई गई मुनादी

Next News

दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले शातिर को थाना कोतवाली पुलिस ने दबोचा