Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जयपुर में कांग्रेस की ‘हिसाब मांगो’ रैली पर बवाल, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन - कार्यकर्ता धरने पर बैठे

जयपुर। नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने सोमवार को ‘हिसाब मांगो रैली’ निकालकर जयपुर नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, जहां पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे प्रदर्शनकारी पीछे हटे। इस दौरान एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर धरना और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार और नगर निगम जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब नहीं दे रहे हैं।

कांग्रेस ने जयपुर में टूटी सड़कों, सफाई व्यवस्था, सीवर समस्या, अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट और कथित भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। पार्टी का कहना है कि नगर निकाय चुनाव से पहले यह प्रदर्शन जनता के मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही मांगने के लिए किया गया है।

Previous News

दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले शातिर को थाना कोतवाली पुलिस ने दबोचा

Next News

सावन के दूसरे सोमवार पर भूतेश्वर मंदिर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त हिदायत