Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया कट पर कांवड़ यात्रियों का पुलिस ने किया भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर दी मंगलकामनाएं

मथुरा। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रविवार को थाना राया क्षेत्र के राया कट पर पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

क्षेत्राधिकारी महावन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना राया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों से वार्तालाप करते हुए उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न होने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।

पुलिस की इस आत्मीय पहल से कांवड़ यात्रियों में भी उत्साह और खुशी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पुलिस द्वारा किए गए स्वागत की सराहना की।

 
 
Previous News

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक घायल

Next News

सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मथुरा