Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 10 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, दोनों चालक घायल

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र में रविवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, हादसा 9 अगस्त 2026 की रात करीब 8:15 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर किलोमीटर संख्या-68 के पास हुआ। एक कार में चालक मुकीम उस्मानी निवासी डीग गेट, मथुरा सवार थे। उनके साथ सलमान निवासी नब्बा भी मौजूद थे।

वहीं दूसरी कार के चालक राजा पुत्र राम सिंह निवासी बिचपुरी, खैर, अलीगढ़ बताए गए हैं। दोनों कारों की टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंजीश कुमार, बाजना कट चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह तोमर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नौहझील भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया, जिसके बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया। पुलिस ने मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी।

 
 
Previous News

ब्यूटी सेमिनार में अभिनेत्रियों ने सिखाए मेकअप के हुनर, शानदार परफॉर्मेंस से बांधा समां

Next News

राया कट पर कांवड़ यात्रियों का पुलिस ने किया भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर दी मंगलकामनाएं